Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
15 Oct, 2026

अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन, युवा कांग्रेस ने दी देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट पर सत्याग्रह किया और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग करते हुए देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार रात इंडिया गेट पर सत्याग्रह किया। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मामले में न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। प्रदर्शन में अंकिता के माता-पिता के साथ कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल कई लोगों को गुरुवार सुबह हिरासत में लिया गया था। हालांकि, करीब एक घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

चिब ने कहा कि अंकिता के माता-पिता पिछले चार वर्षों से न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ही हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि परिवार को न्याय दिलाने के बजाय उसके सदस्यों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, उनके स्थान पर कांग्रेस के युवाओं और अंकिता के परिवार को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि परिवार लंबे समय से इंसाफ की मांग कर रहा है, लेकिन दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाकर पदोन्नति दी गई है।

चिब ने सवाल उठाया कि अंकिता को न्याय से वंचित रखने के लिए जिम्मेदार लोगों को आखिर कब तक संरक्षण दिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन परिवार के साथ मिलकर न्याय की लड़ाई जारी रखेगा और प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करता रहेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुष्यंत गौतम को राज्यपाल के पद से नहीं हटाया गया, तो अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन किया जाएगा। चिब ने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़