Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
17 Oct, 2026

बस्तर दशहरा में बेल नेवता की रस्म आज, जुड़वां बेल फलों को दिया जाएगा निमंत्रण

बस्तर दशहरा की परंपरा के तहत जगदलपुर के सरगीपाल गांव में बेल नेवता पूजा होगी, जिसमें जुड़वां बेल फलों की पूजा कर उन्हें दशहरा उत्सव का निमंत्रण दिया जाएगा।

जगदलपुर, 17 अक्टूबर।

बस्तर दशहरा की सदियों पुरानी परंपराओं के तहत शनिवार रात फूल रथ की पांचवीं परिक्रमा के बाद बेल नेवता पूजा की जाएगी। इस रस्म में जगदलपुर के समीप स्थित सरगीपाल गांव में बेल वृक्ष पर लगे जुड़वां फलों की पूजा कर दशहरा उत्सव का निमंत्रण दिया जाता है। इसके लिए फलों की शाखा पर नारियल, सुपारी और लाल कपड़ा बांधा जाता है।

परंपरा के अनुसार, रविवार 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बेल पूजा विधान संपन्न होगा। ग्रामीण जुड़वां बेल फलों की विदाई को बेटी की विदाई के समान मानते हैं और इस अवसर पर हल्दी खेलकर उत्सव मनाते हैं। इन फलों में देवी दुर्गा और महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। पूजा के बाद राजगुरु और पुजारी इन्हें दंतेश्वरी मंदिर में स्थापित करने के लिए ले जाते हैं।

लोक साहित्यकार रुद्र नारायण पाणिग्राही के अनुसार, धार्मिक मान्यता में बेल वृक्ष के विभिन्न हिस्सों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों का वास माना गया है। इसके फलों में मां कात्यायनी और पूरे वृक्ष में महालक्ष्मी का निवास बताया जाता है।

ग्राम पुजारी महादेव के मुताबिक, क्षेत्र में कई बेल वृक्ष हैं, लेकिन जुड़वां फल विशेष रूप से दुर्लभ हैं। दशहरा नजदीक आने पर ऐसे फल दिखाई देना ग्रामीणों के लिए दैवीय कृपा का प्रतीक है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़