Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
17 Oct, 2026

सिंगरौली में 3.5 तीव्रता का भूकंप, दोपहर में महसूस हुए झटके; नुकसान की खबर नहीं

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार दोपहर 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

भोपाल, 17 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। हालांकि, झटके हल्के होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से भूकंप की जानकारी साझा की। इसके अनुसार, सिंगरौली में दोपहर 2 बजकर 12 मिनट 35 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र 24.239 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.502 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

अचानक आए झटकों से कुछ स्थानों पर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना। हालांकि, कम तीव्रता के कारण किसी मकान या अन्य संरचना को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

प्रशासन के अनुसार, जिले में स्थिति सामान्य है। संबंधित एजेंसियां भूगर्भीय गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़