Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
19 Oct, 2026

नई दिल्ली में होगी 61वीं सीआईएमएल बैठक, जुटेंगे 100 से अधिक वैश्विक विशेषज्ञ

भारत 26 से 28 अक्टूबर तक नई दिल्ली में पहली बार 61वीं सीआईएमएल बैठक की मेजबानी करेगा, जिसमें 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे।

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर।

भारत आगामी 26 से 28 अक्टूबर तक देश की राजधानी में 61वीं इंटरनेशनल कमेटी ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी (सीआईएमएल) बैठक की पहली बार मेजबानी करने जा रहे हैं। उपभोक्ता मामले विभाग और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी (ओआईएमएल) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में 100 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधि तथा लीगल मेट्रोलॉजी विशेषज्ञ भाग लेंगे। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार यह अवसर अंतरराष्ट्रीय सहयोग, निष्पक्ष व्यापार और उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते दबदबे का प्रतीक है। इससे पूर्व सीआईएमएल का 60वां सम्मेलन वर्ष 2025 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित हुआ था।

इस तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान वैश्विक स्तर पर मापन मानकों, ओआईएमएल प्रमाणन प्रणाली (ओआईएमएल-सीएस), डिजिटल रूपांतरण और क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन 26 अक्टूबर को 'इवोल्यूशंस इन लीगल मेट्रोलॉजी' विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी, जबकि 27 अक्टूबर को ओआईएमएल स्ट्रेटेजी वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मापन प्रणालियों के आधुनिकीकरण, तकनीकी विकास और नई चुनौतियों से निपटने के लिए अपने अनुभव साझा करेंगे। भारत सरकार का मानना है कि इस आयोजन से देश को अपने लीगल मेट्रोलॉजी सुधारों और उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त होगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़