खालिद शेख मोहम्मद पर 9/11 हमलों की साजिश तैयार करने और उसे निर्देशित करने का आरोप है। इन हमलों के दौरान अपहृत विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन से टकराया गया था। एक अन्य अपहृत विमान पेंसिल्वेनिया के एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
समझौते को सैन्य अभियोजकों और ग्वांतानामो बे से जुड़े पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी की मंजूरी मिली थी। हालांकि, तत्कालीन अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने वर्ष 2024 में इसे रद्द कर दिया था। उनका कहना था कि 9/11 जैसे गंभीर मामले में मृत्युदंड से संबंधित फैसला लेने का अधिकार रक्षा मंत्री के पास होना चाहिए।
मोहम्मद के बचाव पक्ष ने समझौता रद्द करने के फैसले को चुनौती देते हुए दलील दी थी कि ऑस्टिन ने कार्रवाई करने में देरी की और उनका कदम अधिकारों के दायरे से बाहर था। हालांकि, अपीलीय अदालत के बहुमत ने रक्षा मंत्री के फैसले को उनके अधिकार क्षेत्र में माना। इसके बाद समझौते को बहाल कराने की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है।













