Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
19 Oct, 2026

27 देशों के 400 से अधिक भारतीय मूल के शिक्षाविदों की अपील, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा बनाए रखें

27 देशों के 400 से अधिक भारतीय मूल के छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने संयुक्त बयान जारी कर भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा बनाए रखने और असहमति को संवैधानिक तरीकों से व्यक्त करने की अपील की है।

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर।
विदेश में पढ़ रहे और शिक्षा व शोध के क्षेत्र से जुड़े भारतीय मूल के 400 से अधिक लोगों ने भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है। 27 देशों के छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने ‘भारत को अराजकता से बचाएं’ शीर्षक से एक संयुक्त बयान जारी किया है।

बयान में चुनावी नतीजों पर लगातार सवाल उठाने, अदालतों के फैसलों से असहमति होने पर न्यायपालिका की आलोचना करने और सेना को राजनीतिक बहस में शामिल करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई है।

हस्ताक्षरकर्ताओं ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि असहमति लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है। हालांकि, इसे बहस, चर्चा और संवाद जैसे संवैधानिक तरीकों से व्यक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की।

इस संयुक्त बयान पर चार महाद्वीपों के 27 देशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, रूस, जापान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों के लोग शामिल हैं।

हस्ताक्षरकर्ताओं का संबंध एमआईटी, ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, प्रिंसटन, हार्वर्ड, येल, स्टैनफोर्ड और कोलंबिया जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से रहा है। बयान में स्पष्ट किया गया है कि इसमें व्यक्त विचार हस्ताक्षरकर्ताओं के निजी विचार हैं, संबंधित विश्वविद्यालयों के नहीं।

बयान के अनुसार, आजादी के बाद सात दशकों में भारतीय लोकतंत्र मजबूत हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं का विकास और सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण इसकी प्रमुख विशेषताएं रही हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़