Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
21 Oct, 2026

फडणवीस ने राष्ट्रपति मुर्मु को दिया सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह का निमंत्रण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को 31 अक्टूबर को होने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह और गोदा आरती में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुंबई, 21 अक्टूबर।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम कुंभ मेले के भव्य आयोजन की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक होगा।

मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, मुलाकात के दौरान फडणवीस ने राष्ट्रपति को नासिक और त्र्यंबकेश्वर में होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं, आदिवासी उद्यमिता, वस्त्र कला, कृषि संपन्नता और खानपान की विविधता को दर्शाने वाला विशेष उपहार सेट भी भेंट किया।

राष्ट्रपति को 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली गोदा आरती में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया है। इस दिन ध्वजारोहण समारोह के साथ कुंभ मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा कुंभ मेले के आधिकारिक गीत का विमोचन, आयोजन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन और विशेष डाक टिकट का अनावरण भी प्रस्तावित है।

इस मुलाकात के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल, जल संसाधन, आपदा प्रबंधन एवं कुंभ मेला मंत्री तथा नासिक के पालकमंत्री गिरीश महाजन, स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे और खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा विशेष सहायता मंत्री नरहरि जिरवाल भी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़