रायपुर, 21 अक्टूबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में रहेंगे। वे गुरुवार शाम चार बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचेंगे।
प्रवास के पहले दिन डाॅ. भागवत बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में केवल बिलासपुर जिले के संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद वे बिलासपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को प्रांतीय टोली की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में देश की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक समाप्त होने के बाद संघ प्रमुख देर शाम जबलपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।













