Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
21 Oct, 2026

मिर्चपुर के चंद्र मोहन ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

हरियाणा के मिर्चपुर निवासी पहलवान चंद्र मोहन ने लास वेगास में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 79 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया।

हांसी, 21 अक्टूबर।

हरियाणा के मिर्चपुर स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती अकादमी के पहलवान चंद्र मोहन ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 79 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अकादमी के कोच अजय पहलवान के अनुसार, चंद्र मोहन ने मुकाबलों में अमेरिकी पहलवानों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां उनका सामना ईरान के पहलवान से हुआ। कड़े मुकाबले में उन्हें 3-4 से हार मिली, लेकिन उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।

कोच अजय ढांडा ने इस सफलता को पहलवान की मेहनत, लगन और तकनीकी कौशल का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने से अकादमी के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कोच जय भगवान राठौर ने बताया कि अकादमी लौटने पर चंद्र मोहन का स्वागत किया जाएगा।

अकादमी में युवा पहलवानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है। इस प्रतियोगिता में अकादमी के दो पहलवानों ने हिस्सा लिया था। चंद्र मोहन की उपलब्धि को अकादमी, हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय बताया गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़