Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
21 Oct, 2026

बंद कोयला खदानों के पुनः उपयोग को मिला राष्ट्रीय सम्मान

बंद कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनः उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका सृजन को बढ़ावा देने वाले डिजिटल टूल ‘सुविकल्प’ को स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर।

बंद कोयला खदानों की जमीन का बेहतर इस्तेमाल करने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण, रोजगार तथा आर्थिक विकास से जोड़ने के प्रयासों को बढ़ावा मिल रहा है। इसी दिशा में विकसित डिजिटल टूल ‘सुविकल्प’ को डिजिटल परिचालन दक्षता एवं आंकड़ा आधारित निर्णय श्रेणी में स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय कोयला मंत्रालय के अधीन कोयला नियंत्रक संगठन ने यह टूल तैयार किया है। इसकी मदद से बंद खदानों के पुनः उपयोग से संबंधित परियोजनाओं का तकनीकी, पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं के आधार पर आकलन किया जाता है और प्राथमिकता तय की जाती है। परियोजना चुने जाने के बाद उसे लागू करने की योजना बनाने के लिए प्रिज्म (पोस्ट-माइनिंग रिपर्पजिंग इम्प्लीमेंटेशन स्ट्रैटेजी मॉडल) का सहारा लिया जा सकता है। इसमें परियोजना की अवधारणा, क्रियान्वयन प्रक्रिया, उदाहरण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के नमूने, निविदा दस्तावेज और संबंधित क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसियों की जानकारी उपलब्ध है।

बंद खदानों के प्रबंधन और उनके पुनः उपयोग से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए ‘सुविकल्प संवाद’ नाम से 12 विषयगत वेबिनार भी आयोजित किए गए। इनमें खदानों के पुनर्वास और आजीविका, डिजिटल टूल के इस्तेमाल, परियोजना प्रबंधन इकाई बनाने, स्थानीय समुदायों की भागीदारी, पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर, वित्तपोषण, जलभराव वाली परित्यक्त खदानों के नए उपयोग और देश-विदेश के अनुभवों पर चर्चा हुई। इस पहल का उद्देश्य खदान बंद करने की प्रक्रिया को केवल नियमों के पालन तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण बहाली, स्थानीय आजीविका, सामुदायिक विकास और आर्थिक गतिविधियों के विविधीकरण से जोड़ना है। इससे बंद खदानों को उपयोगी परिसंपत्तियों में बदलने और आसपास के क्षेत्रों में सतत विकास को प्रोत्साहन देने की उम्मीद है। ‘सुविकल्प’ को इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा पहले 26 सितंबर को की गई थी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़