कोई कुछ भी कहे, हम तो काम करेंगे। इसी तर्ज पर राजधानी से लगे एक जिले में साहब की पदस्थापना का आदेश जारी होते ही खूब शोर मचा, लेकिन साहब ने ज्वाइन किया और बड़ी शांति से जिले के दौरे भी शुरू कर दिए। उनका मानना है कि कोई कुछ भी कहे, हमें तो काम करना है और हम काम करेंगे।














