Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
22 Oct, 2026

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर आठ छात्रों की डूबने से मौत, विनर्स एकेडमी के पांच लोगों पर केस

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर आठ छात्रों की डूबने से मौत के मामले में पुलिस ने कथित लापरवाही के आरोप में विनर्स एकेडमी के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

मुंबई, 22 अक्टूबर।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर समुद्र तट पर आठ छात्रों की डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने विनर्स एकेडमी से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के 18 दिन बाद गुरुवार को यह कार्रवाई की गई। दिघी सागरी पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।एकेडमी के पांच लोगों पर लापरवाही का आरोपजांच अधिकारी के अनुसार, पुणे जिले के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी के पांच लोगों के खिलाफ कथित लापरवाही के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें संस्थापक शिक्षक अमर गोटीराम अडक, मृणाल सुरेश नरखेड़े, सबा महबूब इनामदार, शिल्पा अमर अडक और वैष्णवी मृणाल नरखेड़े शामिल हैं। सभी पुणे जिले के आलंदी देवाची क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। इस मामले में खेड़ तहसील के केलगांव निवासी युवराज बबनराव वाहिले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।श्रीवर्धन बीच के बजाय दिवेआगर ले जाने का आरोपशिकायत के मुताबिक, एकेडमी की ओर से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रायगढ़ किले और श्रीवर्धन समुद्र तट की सैर कराने की बात कही गई थी। आरोप है कि यात्रा की उचित योजना नहीं बनाई गई थी। रायगढ़ किले का रोपवे बंद होने के बावजूद विद्यार्थियों को पैसे लेकर पैदल किले तक ले जाया गया।इसके बाद छात्रों को निर्धारित श्रीवर्धन बीच के बजाय दिवेआगर समुद्र तट के एक सुनसान स्थान पर ले जाने का आरोप है।सुरक्षा इंतजामों के बिना समुद्र में उतरने देने का आरोपशिकायतकर्ता के अनुसार, आयोजकों को जानकारी थी कि विद्यार्थी तैरना नहीं जानते। इसके बावजूद उन्हें समुद्र में उतरने और पानी में खेलने की अनुमति दी गई। आरोप है कि छात्रों को जरूरी सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए और आयोजक स्वयं भी समुद्र में उतर गए।शिकायत में कहा गया है कि समुद्र की स्थिति और पानी की गहराई का पर्याप्त आकलन नहीं किए जाने के कारण हादसा हुआ। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़