Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
22 Oct, 2026

प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा होगी।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही भारत और पोलैंड के आपसी सहयोग को मजबूत बनाने तथा नए अवसर तलाशने पर चर्चा होगी।

इससे पहले डोनाल्ड टस्क ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधीजी के शांति और अहिंसा के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बातचीत का उद्देश्य आपसी संबंधों को और व्यापक बनाना तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशना है। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।

इससे पहले गुरुवार सुबह विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी पोलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि भारत और पोलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने को लेकर टस्क के विचार जानना अच्छा रहा।

पोलैंड के प्रधानमंत्री के तौर पर डोनाल्ड टस्क की यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वे वर्ष 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2017 में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी उन्होंने नई दिल्ली का दौरा किया था।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़