Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
22 Oct, 2026

दिल्ली विधानसभा में वीर विठ्ठलभाई पटेल स्मृति अंक का विमोचन, संसदीय विरासत को किया याद

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वीर विठ्ठलभाई पटेल की 93वीं पुण्यतिथि पर ‘विधान चेतना’ के विशेष स्मृति अंक का विमोचन कर उनके संसदीय योगदान को याद किया।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वीर विठ्ठलभाई पटेल की 93वीं पुण्यतिथि पर विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘विधान चेतना’ के विशेष स्मृति अंक ‘वीर विठ्ठलभाई पटेल स्मरणांजलि अंक’ का विमोचन किया। इस अवसर पर ऐतिहासिक पुराने सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्ट अतिथि और युवा संपर्क कार्यक्रम के तहत पहुंचे स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत में संसदीय स्वतंत्रता की भावना देश की आजादी से पहले ही मजबूत होने लगी थी। वीर विठ्ठलभाई पटेल ने औपनिवेशिक शासन के दौर में यह स्थापित किया कि विधायिका के अधिकार सरकार की इच्छा पर निर्भर नहीं हो सकते। उन्होंने सदन के अध्यक्ष पद की गरिमा को राजनीतिक दबाव से स्वतंत्र रखने की परंपरा को मजबूती दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने पटेल को भारतीय संसदीय परंपराओं के प्रमुख निर्माताओं में से एक बताते हुए कहा कि उनके निर्भीक नेतृत्व ने निष्पक्षता, प्रक्रियागत अनुशासन और संस्थागत स्वतंत्रता के महत्वपूर्ण मानक स्थापित किए। संसदीय कार्यवाही पर उनकी मजबूत पकड़ ने ब्रिटिश प्रशासन को विधायिका के प्रति जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे यह सिद्धांत मजबूत हुआ कि सरकारें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति उत्तरदायी होती हैं।

पटेल के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए गुप्ता ने कहा कि बंबई नगर निगम के महापौर से केंद्रीय विधान सभा के अध्यक्ष तक का उनका सफर भारत में लोकतांत्रिक चेतना के विकास का प्रतीक है। 27 सितंबर 1873 को जन्मे पटेल का निधन 22 अक्टूबर 1933 को जिनेवा में हुआ था। उन्होंने जनसेवा, संवैधानिक निष्ठा और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति समर्पण की अमिट विरासत छोड़ी।

विजेंद्र गुप्ता ने पुराने सचिवालय के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। वर्ष 1912 में निर्मित यह भवन भारत की प्रारंभिक केंद्रीय विधायिका का प्रमुख केंद्र रहा। पटेल वर्ष 1918 में इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल में शामिल हुए। वे 1924 और 1926 में केंद्रीय विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए तथा 1925 से 1930 तक इसके अध्यक्ष रहे। जिस भवन में आज दिल्ली विधानसभा संचालित होती है, वहीं उन्होंने अध्यक्ष के रूप में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि पटेल के कार्यकाल में स्थापित पीठासीन पद की स्वतंत्रता, सार्थक बहस और प्रक्रियागत अनुशासन के सिद्धांत आज भी लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और जनविश्वास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि ‘विधान चेतना’ का विशेष स्मृति अंक युवा पीढ़ी को पटेल के जीवन और योगदान से परिचित कराने में उपयोगी होगा। उन्होंने पिछले वर्ष विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘शताब्दी यात्रा: वीर विठ्ठलभाई पटेल’ का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा उनकी संसदीय विरासत को संरक्षित करने और आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़