Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
22 Oct, 2026

सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान कल, 98 केंद्रों पर 10,748 मतदाता करेंगे वोट

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतदान होगा, जिसके लिए 98 केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सारण, 22 अक्टूबर।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए मतदान दलों, पीठासीन पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सुबह 7:30 बजे मॉक पोल होगा, जबकि वास्तविक मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इस निर्वाचन क्षेत्र के 98 मतदान केंद्रों पर कुल 10,748 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी मतदान दल अपने निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं।

मतदान की गोपनीयता बनाए रखने और प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दायरे में किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी को बूथ बनाने की अनुमति नहीं होगी।

मतपत्रों और मतपेटिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मतदान समाप्त होने के बाद सभी चुनाव सामग्री को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, सारण, छपरा स्थित वज्रगृह में सुरक्षित जमा कराया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी चुनाव कर्मियों से निष्पक्षता और अनुशासन के साथ अपने दायित्व निभाने की अपील की है। मतदान से संबंधित किसी भी सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06152-242444 जारी किया गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़