जेनेवा, 23 अक्टूबर।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने फ्रांस में शमोंडा वायरस से इंसानों के संक्रमित होने के पहले मामले की पुष्टि की है। इस वायरस से पीड़ित एक कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहानॉम गेब्रेयेसस ने बताया कि इससे पहले यह वायरस केवल मवेशियों, भेड़ों, बकरियों और घोड़ों जैसे जानवरों में ही पाया जाता था। ऐसा माना जाता है कि जानवरों में यह संक्रमण मिडगेस यानी छोटे मक्खी जैसे कीड़ों के काटने से फैलता है।
इंसान में इस संक्रमण के पहुंचने के सही कारणों और इससे होने वाले सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों का सटीक आकलन करने के लिए अभी और अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है।
इसी बीच, नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में बुंडीबुग्यो इबोला वायरस रोग का एक आयातित मामला सामने आया है। वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए 44 संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें निगरानी में रखा है।













