Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
24 Oct, 2026

दिल्ली में ताइवान फिल्म महोत्सव शुरू, छह फिल्मों के जरिए दिखेगी वहां की संस्कृति और जीवन

दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में दो दिवसीय ताइवान फिल्म महोत्सव 2026 शुरू हुआ है, जिसमें छह फिल्में दिखाई जा रही हैं और 31 अक्टूबर को मुंबई में भी तीन फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर।

ताइवान के सिनेमा, संस्कृति और सामाजिक जीवन से भारतीय दर्शकों को परिचित कराने के उद्देश्य से शनिवार को ताइवान फिल्म महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में ताइवान की छह चुनिंदा फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इनमें ‘ए चिप ओडिसी’, ‘हीरो! हिटो!’, ‘बिफोर द ब्राइट डे’ और ‘डीप क्वाइट रूम’ प्रमुख हैं।

ताइवान की खेल संस्कृति पर आधारित वृत्तचित्र आकर्षण

भारत में ताइवान के मुख्य प्रतिनिधि डॉ. मुमिन चेन ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में छह फिल्में शामिल की गई हैं। इनमें ‘हीरो! हिटो!’ वृत्तचित्र खास आकर्षण है। यह ताइवान की राष्ट्रीय बेसबॉल टीम के विश्व चैंपियनशिप जीतने के सफर पर आधारित है।

डॉ. चेन ने कहा कि बेसबॉल ताइवान में उतना ही लोकप्रिय है, जितना भारत में क्रिकेट। खेल अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने भारतीय दर्शकों से यह वृत्तचित्र देखने की अपील की, ताकि वे ताइवान की खेल संस्कृति और वहां के लोगों की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

दिल्ली के बाद मुंबई तक पहुंचा महोत्सव

डॉ. चेन के अनुसार, पहले ताइवान फिल्म महोत्सव केवल दिल्ली में आयोजित होता था, लेकिन इस वर्ष इसका विस्तार मुंबई तक किया गया है। 31 अक्टूबर को मुंबई में महोत्सव के तहत तीन फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। अगले वर्ष इसे देश के अन्य शहरों में भी आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक भारतीय दर्शकों तक ताइवान का सिनेमा पहुंच सके।

तकनीक से लेकर पारिवारिक रिश्तों तक की कहानियां

भारत में ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के सांस्कृतिक प्रभाग की प्रमुख इसाबेल लिन ने बताया कि इस वर्ष की फिल्मों में वृत्तचित्र, ड्रामा, युवावस्था के अनुभव, पारिवारिक संबंध, लैंगिक विविधता, तकनीक और खेल संस्कृति जैसे विषय शामिल हैं।

इन फिल्मों के माध्यम से दर्शकों को ताइवान के तकनीकी विकास, खेल उपलब्धियों और सामाजिक जीवन से जुड़ी विविध कहानियां देखने का अवसर मिल रहा है। महोत्सव का उद्देश्य भारतीय और ताइवानी समाज के बीच सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करना है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़