काठमांडू, 24 अक्टूबर।
भारत में अगले सप्ताह शक्तिशाली तूफान आने की आशंका के बीच नेपाल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए नेपाल के मौसम विभाग ने उच्च सतर्कता जारी करते हुए संबंधित निकायों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से नेपाल में 11 से 15 नवंबर के बीच मौसम बिगड़ने की आशंका है। इस अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
विभाग ने संभावित वर्षा की मात्रा, उससे जुड़े जोखिम और जनजीवन पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी सावधानी बरती जा सके।
शनिवार सुबह जारी सूचना में मौसम विभाग ने आगाह किया कि प्रतिकूल मौसम का असर यातायात, कृषि और पर्यटन गतिविधियों पर पड़ सकता है। विभाग ने संबंधित संस्थाओं, निकायों और आम लोगों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।













