मेदिनीपुर, 26 अक्टूबर।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र के कृष्णपुर में सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय मिठू माइती की मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा होने लगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर महिला का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने पर रेल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
महिला की मौत कैसे हुई, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। यह हादसा था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी पड़ताल की जा रही है।
मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।














