Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
26 Oct, 2026

सुलतानपुर में राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां एंबुलेंस से टकराईं, सभी सुरक्षित

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां एंबुलेंस से टकरा गईं, हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सुलतानपुर, 26 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में 91 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुई। हादसे में राहुल गांधी समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, राहुल गांधी सोमवार को सुलतानपुर की एमपी-एमएलए अदालत में पेश होने के लिए लखनऊ से रवाना हुए थे। वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते काफिले के साथ आ रहे थे।

इसी दौरान माइलस्टोन 90 के पास काफिले की गाड़ियों और एक एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। पीछे से अचानक टक्कर लगने के कारण काफिले के वाहन प्रभावित हुए। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़