नई दिल्ली, 09 अप्रैल।
आर. वैशाली ने शानदार खेल दिखाते हुए हमवतन दिव्या देशमुख को पराजित कर फिडे कैंडिडेट्स 2026 के राउंड 9 के बाद शीर्ष स्थान पर संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। अब वैशाली और झू जिनर बराबरी पर हैं, जिन्होंने कातेरिना लाग्नो को मात दी।
वैशाली ने दिव्या की सेंटर में की गई चूक का बेहतरीन फायदा उठाया। दिव्या के Nd3 जैसे ओवरकमिटमेंट मूव ने उनकी स्थिति को कमजोर कर दिया और सेंटर की पकड़ ढीली हो गई। इसके बाद Rxc6 और Bc7 जैसे मूव्स से वैशाली ने अपनी क्वीन और रूक को सक्रिय किया और खुली फाइल्स तथा डायगोनल्स पर नियंत्रण बनाया।
28.Rb1 से Rb7 तक वैशाली ने सातवीं रैंक पर घुसकर कमजोर प्यादों पर हमला किया और समय के दबाव में दिव्या को हार मानने पर मजबूर किया।
दूसरी ओर, आर. प्रज्ञानानंद ने वेई यी के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई। 32.Nd6 के शानदार चाल से ब्लैक की संरचना पर दबाव बढ़ा। 35.Rxe4 के जरिए उन्होंने डबल अटैक किया और कई कमजोरियों को निशाना बनाया। हालांकि, निर्णायक प्यादा ब्रेक न मिलने के कारण मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
टेबल टॉपर जावोखिर सिंदारोव को भी लगातार दूसरी बार ड्रॉ से संतोष करना पड़ा, जब उन्होंने माथियास ब्लूबाउम के खिलाफ जीत की स्थिति गंवा दी।
अन्य मुकाबलों में अनिश गिरि ने फैबियानो कारुआना को हराया, जबकि आंद्रेई एसिपेंको और हिकारू नाकामुरा का मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। महिला वर्ग में अन्ना म्यूजिचुक और तान झोंगयी के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा, जबकि अलेक्ज़ांद्रा गोरयाच्किना और बिबिसारा अस्साउबायेवा ने भी अंक साझा किए।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

