अमेरिका/यूरोप
17 Apr, 2026

वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या

अमेरिका के वर्जीनिया में पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनके बच्चे घर पर मौजूद थे।

अमेरिका, 17 अप्रैल

अमेरिका के वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों और उससे उपजे मानसिक तनाव को सहन नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के इस उभरते नेता ने अवसाद से राहत पाने के लिए शराब का सहारा लिया, जिससे पारिवारिक संबंध और अधिक बिगड़ गए। पत्नी सेरिना और दोनों बच्चे उनसे दूरी बनाने लगे और मामला तलाक तक पहुंच गया। अदालत में चल रहे विवाद और शराब सेवन की शर्तों के बीच अंततः जस्टिन फेयरफैक्स ने गुरुवार को पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस प्रमुख केविन डेविस ने बताया कि यह दर्दनाक घटना आधी रात के आसपास हुई, जब दंपति के दोनों किशोर बच्चे घर में ही मौजूद थे। बेटे ने तुरंत 911 पर कॉल कर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस एनांडेल स्थित घर पर पहुंची और दोनों के शव बरामद किए। जांच में सामने आया कि यह वारदात घरेलू विवाद का परिणाम थी, जिसमें पहले बेसमेंट में पत्नी को गोली मारी गई और बाद में बेडरूम में जाकर आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सेरिना फेयरफैक्स को बच्चों की प्राथमिक कस्टडी मिली थी। जुलाई 2025 में तलाक की अर्जी दायर की गई थी और अप्रैल में अदालत ने पेश होने का आदेश दिया था। वकील ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि बच्चों से मां छिन गई।

पुलिस के अनुसार, बच्चों की जिम्मेदारी अब दादा-दादी और अन्य परिजनों को सौंपी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों से तलाक की प्रक्रिया चल रही थी और परिवार अलग-अलग कमरों में रह रहा था। इससे पहले भी पुलिस को घरेलू विवाद की शिकायतें मिली थीं, जिनकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।

अदालती रिकॉर्ड बताते हैं कि जस्टिन फेयरफैक्स शराब की लत और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। जज ने भी उनके व्यवहार और परिस्थितियों को लेकर टिप्पणी की थी और उन्हें अलग रहने तथा शराब परीक्षण की शर्तें दी गई थीं। अदालत ने उनके व्यक्तिगत और मानसिक संघर्षों का भी उल्लेख किया था।

तलाक की प्रक्रिया के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों 2006 में विवाह बंधन में बंधे थे और उनके दो बच्चे हैं। 2024 में दोनों अलग हो गए थे, हालांकि एक ही घर में रह रहे थे। समझौते के बावजूद विवाद जारी रहा और आर्थिक तथा पारिवारिक तनाव बढ़ता गया।

फेयरफैक्स का राजनीतिक जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा, जिसमें वे लेफ्टिनेंट गवर्नर रह चुके हैं और बाद में वकालत में लौटे। उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगे थे, जिन्हें उन्होंने खारिज किया था और जांच की मांग की थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़