विज्ञान व प्रौद्योगिकी
14 Feb, 2026

15 फरवरी : 2017 में ISRO ने अंतरिक्ष में भारत का विश्व रिकॉर्ड बनाया

15 फरवरी 2017 को ISRO ने एक मिशन में 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत की।

2017 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया। इस मिशन में एक ही बार में 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया गया, जो उस समय विश्व रिकॉर्ड था। इससे पहले किसी भी देश ने एक साथ इतने अधिक सैटेलाइट लॉन्च नहीं किए थे।

इन उपग्रहों में भारत के उपग्रहों के साथ-साथ कई अन्य देशों के छोटे उपग्रह भी शामिल थे। इस उपलब्धि ने कम लागत और विश्वसनीय प्रक्षेपण क्षमता के मामले में भारत की मजबूत पहचान बनाई और वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में उसकी साख को नई ऊंचाई दी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़