मध्य प्रदेश
02 May, 2026

73वीं शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 3 मई से

मप्र जनजातीय संग्रहालय द्वारा 3 मई से सुनीता भावोर की चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जो 30 मई तक चलेगी।

भोपाल, 02 मई।

मप्र जनजातीय संग्रहालय द्वारा जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शलाका नाम से चित्र प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में 3 मई से भील जनजातीय चित्रकार सुनीता भावोर की चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जो 30 मई तक निरंतर चलेगी।

यह प्रदर्शनी 'लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा' में आयोजित की जा रही है, जहां जनजातीय चित्रकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने और बिक्री करने का एक सशक्त मंच दिया जाता है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से चित्रकारों को अपनी कला को दुनिया के सामने लाने का एक बेहतरीन अवसर मिलता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़