त्योहार
02 Mar, 2026

बस्तर में रियासतकालीन परंपराओं के साथ अनूठी होली, देवी-देवताओं की पूजा से होगा होलिका दहन

बस्तर संभाग में सदियों पुरानी रियासतकालीन परंपराओं के अनुसार देवी-देवताओं की आराधना के साथ होलिका दहन किया जाएगा, जहां भक्त प्रहलाद और होलिका की कथा गौण मानी जाती है।

जगदलपुर, 02 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में होली का पर्व अपनी विशिष्ट और रियासतकालीन धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया जाता है। यहां होलिका दहन की परंपरा भक्त प्रहलाद और होलिका की कथा से अलग होकर देवी-देवताओं की आराधना से जुड़ी हुई है। बस्तर में सोमवार देर रात दंतेवाड़ा, माड़पाल और जगदलपुर की जोड़ा होलिका दहन परंपराओं का सदियों पुराना निर्वहन किया जाएगा। यहां होली पर्व में भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा के साथ रंगों का उत्सव मनाया जाता है, जिसमें ग्रामीणों की आस्था और सांस्कृतिक विरासत स्पष्ट दिखाई देती है।

बस्तर की होली में भक्त प्रहलाद और होलिका की कथा गौण मानी जाती है। यहां भगवान विष्णु के कृष्ण रूप और कलियुग के अवतार कल्कि के साथ माता दंतेश्वरी, माता मावली और अन्य स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा परंपरागत रीति से की जाती है। बस्तर संभाग के गांवों में होली के अवसर पर धार्मिक विश्वास और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पर्व का आयोजन किया जाता है।

जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर पुसपाल गांव में होलिका दहन नहीं किया जाता है। यहां होली के स्थान पर माता मंदिर में विराजित सात देवियों जिनमें बहिनिया शीतला, धारणी देवी, परदेसिन देवी, भंडारिन देवी और महामाया देवी सहित महादेव की पूजा के बाद होली मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध नाट मंडली को आमंत्रित किया जाता है, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण होता है। इस मेले का आयोजन लगभग 500 परिवारों के सहयोग से किया जाता है और आसपास के 25 गांवों के देवी-देवता भी इसमें शामिल होते हैं।

दंतेवाड़ा की फागुन मंडई और रियासतकालीन परंपरा के अनुसार 9 दिनों तक चलने वाले आखेट नवरात्र पूजा विधान के बाद आंवरामार पूजा और सती सीता स्थल के समीप बस्तर की पहली होलिका दहन की जाएगी। यहां होलिका दहन में बांस का ढांचा और ताड़-फलंगा धोनी पूजा में उपयोग होने वाले ताड़ के पत्तों से होलिका कुंड सजाया जाता है। इस दहन में सात प्रकार की लकड़ियों का उपयोग किया जाता है, जिनमें ताड़, बेर, साल, पलाश, बांस, कनियारी और चंदन की लकड़ियां शामिल हैं।

माड़पाल में रियासतकालीन दूसरी होलिका दहन की परंपरा आज भी जीवित है। कहा जाता है कि सन् 1408 में महाराजा पुरुषोत्तम देव भगवान जगन्नाथ के भक्त के रूप में लौटते समय माड़पाल में रुके थे और वहीं उन्होंने होलिका दहन किया था। तब से यह परंपरा लगातार जारी है। यहां राजपरिवार के सदस्य छोटे रथ पर सवार होकर होलिका कुंड की परिक्रमा करते हैं और मां दंतेश्वरी की पूजा के बाद होलिका दहन किया जाता है।

जगदलपुर में सिरहसार भवन और मावली मंदिर के बीच जोड़ा होलिका दहन की परंपरा भी रियासतकाल से चली आ रही है। पहले माड़पाल की अग्नि यहां लाई जाती थी, लेकिन अब अग्नि नहीं लाई जाती, फिर भी परंपरा के अनुसार दहन किया जाता है। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा इस रियासतकालीन परंपरा का निर्वहन लगातार किया जा रहा है। मावली मंदिर और कलंकी मंदिर के समर्पित इस परंपरा के तहत जोड़ा होलिका दहन की अग्नि से शहर की अन्य होलिकाएं भी जलाई जाती हैं।

रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर ग्राम कलचा में भी होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है। यहां होली की रात दहन नहीं होता और अगले दिन रंग-गुलाल नहीं खेला जाता। रंगपंचमी के दिन ही रंगोत्सव मनाया जाता है। माड़पाल में राजा के उत्सव में शामिल होने की परंपरा के कारण कलचा में यह विशेष व्यवस्था बनी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।