धर्म / अध्यात्म
02 Apr, 2026

भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव: भक्ति और शोभायात्राओं का उत्सव

भोपाल और प्रदेश के प्रमुख हनुमान मंदिरों में आज हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और शोभायात्राओं के साथ मनाया जा रहा है।

भोपाल, 02 अप्रैल 2026।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में आज भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है, शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा रामधुन में भक्त लीन दिखाई दे रहे हैं।

आज गुरुवार को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद् भोपाल द्वारा पुराने शहर स्थित कार्यालय से शाम 4:30 बजे भव्य गदा यात्रा निकाली जाएगी, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न हनुमान मंदिरों तक पहुंचेगी। जय मां भवानी हिंदू संगठन द्वारा कालीघाट मंदिर से बैरसिया रोड तक हिंदू एकता शोभायात्रा भी आयोजित की जा रही है, जिसमें 15 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होंगे। बजरंग दल की वीर बजरंगी गदा यात्रा भी छोला रोड से शाम 4:30 बजे प्रारंभ होगी।

प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। भोपाल के खेड़ापति हनुमान मंदिर, इंदौर के पितरेश्वर और रणजीत हनुमान, उज्जैन के गेबी हनुमान, जबलपुर के अर्जी वाले हनुमान तथा ग्वालियर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिरों में भंडारे, शोभायात्राएं और धार्मिक आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं।

विशेष योग संयोग में मनाया जा रहा जन्मोत्सव

पंडित अमर डिब्बेवाला के अनुसार, इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल पूर्णिमा, गुरुवार, हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग के दुर्लभ संयोग में मनाया जा रहा है। कन्या राशि में स्थित चंद्रमा इस शुभ अवसर का साक्षी है, जिससे साधना और उपासना के लिए यह अत्यंत फलदायी माना जाता है।

विशेष ट्रैफिक योजना लागू, मार्गों पर डायवर्जन

जुलूसों को देखते हुए भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। शाम 4 बजे से पुराने शहर के कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

जुलूस मार्ग और बस रूट में बदलाव

पहला जुलूस तलैया क्षेत्र से शुरू होकर बुधवारा चौराहा, इतवारा, आजाद मार्केट, छोटेभैया, घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज होते हुए सिंधी कॉलोनी तक जाएगा। दूसरा जुलूस ओम अग्रवाल धर्मशाला स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से शुरू होकर छोला रोड, गणेश मंदिर, जेपी नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चौराहा, काजी कैंप होते हुए सिंधी कॉलोनी चौराहा तक पहुंचेगा। हलालपुर बस स्टैंड से चलने वाली बसें नादरा नहीं जाएंगी और नादरा से विदिशा-बैरासिया रूट की बसें बेस्ट प्राइस तक सीमित रहेंगी। सभी प्रकार के व्यावसायिक, लोक परिवहन और भारी वाहन जुलूस मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़