Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टेलीविजन
11 May, 2026

सड़क हादसे में तेलुगु अभिनेता भरत कांत का निधन, सिनेमैटोग्राफर की भी मौत

हैदराबाद में सड़क हादसे में तेलुगु अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की मौत हो गई, जिससे फिल्म जगत में शोक है।

हैदराबाद, 11 मई

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां अभिनेता भरत कांत की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय उनके साथ सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक भी मौजूद थे, जिनकी भी इस दुर्घटना में जान चली गई।

पुलिस के अनुसार यह भीषण हादसा हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर आदिबतला थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक एग्जिट 12 के पास अभिनेता की कार और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 31 वर्षीय भरत कांत और जी साई त्रिलोक की मौके पर ही मौत हो गई।

भरत कांत मूल रूप से नेल्लोर के रहने वाले थे। वह अभिनय के साथ-साथ डांसर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी सक्रिय थे। उन्होंने वर्ष 2021 में निर्देशक चेन्ना नारायण की फिल्म ‘ग्रामम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

वह हाल ही में वर्ष 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘टेनेंट’ में भी नजर आए थे। उनके अचानक निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़