ट्रैफिक व परिवहन
24 Apr, 2026

अगले महीने से सुपरफास्ट हो जायेगी भोपाल मेट्रो, 25 मिनट का सफर 16 मिनट में होगा पूरा

भोपाल मेट्रो में अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम लागू होने के बाद यात्रा समय में बड़ी कटौती होगी, जिससे एम्स से सुभाष नगर के बीच सफर तेज, सुविधाजनक और अधिक नियमित हो जाएगा।

भोपाल, 24 अप्रैल।

भोपाल। राजधानी मेट्रो जल्द ही अपनी रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम लागू होने के बाद यात्रियों का सफर न केवल तेज होगा, बल्कि पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक भी हो जाएगा।  मेट्रो प्रबंधन का अनुमान है कि स्पीड बढऩे के बाद यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा। फिलहाल वीकेंड पर औसत 1500 और कामकाजी दिनों में करीब 300 यात्री सफर कर रहे हैं।वर्तमान में ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर (एम्स से सुभाष नगर) के बीच 7 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 25 मिनट का समय लगता है। नए सिग्नलिंग सिस्टम के सक्रित होते ही यह समय घटकर केवल 16 मिनट रह जाएगा। हर ट्रिप में करीब 9 मिनट की बचत होगी। आठ स्टेशनों वाले इस कॉरिडोर पर मई तक इस तकनीक के पूरी तरह चालू होने की संभावना है।फेरों में कमी की मुख्य वजहपिछले कुछ समय से मेट्रो के ट्रिप में आई कमी को लेकर यात्री परेशान थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जनवरी में 13 ट्रिप से घटाकर अब केवल नौ ट्रिप ही संचालित की जा रही हैं। मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि यह कटौती अस्थायी है। सिग्नलिंग सिस्टम के अपग्रेडेशन और सुरक्षा मानकों की जांच के कारण ट्रिप कम किए गए हैं। सिस्टम शुरू होते ही ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी (आवृत्ति) बढ़ा दी जाएगी, जिससे प्लेटफार्म पर इंतजार का समय कम होगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़