मुंबई, 18 मई।
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर चुका है और अब नए गाने ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। गाने में ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की पुरानी मस्ती, हलचल और मजेदार अंदाज की झलक देखने को मिल रही है।
गाने की शुरुआत वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ के चर्चित ‘आलू कांदा बेचने वाले’ दृश्य से होती है, जिसे पहले नाना पाटेकर पर फिल्माया गया था। इस बार वही मजेदार अंदाज अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और तुषार कपूर के साथ नए रंग में नजर आ रहा है। पुराने अंदाज को नए तड़के के साथ पेश करने की कोशिश दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
साजिद-वाजिद की संगीत जोड़ी द्वारा तैयार इस गीत को नए अंदाज में पेश किया गया है। गायक शान ने एक बार फिर अपनी आवाज दी है, जबकि गीत के बोल मेघा बाली ने लिखे हैं। गाने में कॉमेडी, ऊर्जा और मस्ती का भरपूर मेल देखने को मिल रहा है।
गाने में पूरी स्टारकास्ट अलग अंदाज में नजर आ रही है। अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस का ग्लैमरस अवतार भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। रिलीज के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है और दर्शक इसे जमकर साझा कर रहे हैं।
अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




.jpg)

.jpg)






