मुंबई, 10 सितंबर।
प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी उस वक्त बेहद भावुक नजर आईं जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें प्रतिष्ठित राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया।
मंच से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए मराठी में बात करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र को अपनी जन्मभूमि के साथ कर्मभूमि करार दिया और कहा कि यह राज्य उनकी पहचान का अहम हिस्सा है तथा मुंबई शहर ने ही उन्हें पहचान, दर्शक और एक सफल करियर दिया है जिसे वह अपना सुरक्षित घर मानती हैं।
यह सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए केवल एक ट्रॉफी नहीं बल्कि उनके लंबे और यादगार सिनेमाई सफर की एक अनमोल पहचान है जिसके जरिए उन्हें हमेशा अपना प्रिय महाराष्ट्र और मुंबई नजर आता रहेगा।















