मुंबई, 10 सितंबर।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण: भाग 1' को लेकर सिनेप्रेमियों में भारी क्रेज बना हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश खलनायक रावण के रूप में नजर आएंगे।
सोनी पिक्चर्स ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' के साथ होने वाले सीधे टकराव और आईमैक्स स्क्रीन्स के बंटवारे से बचने के लिए निर्माताओं ने ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव करते हुए इसे वैश्विक रिलीज से एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में उतारने का निर्णय लिया है।
इस बदलाव के तहत 'रामायण' अब ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित वैश्विक तिथि से एक दिन पूर्व 5 नवंबर को प्रदर्शित की जाएगी, हालांकि दुनिया भर के अन्य देशों में यह 6 नवंबर को और भारत में 8 नवंबर को ही रिलीज होगी।















