हालांकि, गोविंदा की इस फिल्म में एंट्री को लेकर अब तक निर्माताओं या अभिनेता की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उनके किरदार से जुड़ी जानकारी और कहानी में उसकी भूमिका को लेकर भी फिलहाल कोई स्पष्ट विवरण सामने नहीं आया है। यदि यह खबर सही साबित होती है, तो राका दक्षिण भारतीय सिनेमा में गोविंदा की पहली फिल्म होगी।
एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना के नाम भी चर्चा में हैं। इसके साथ ही राम्या कृष्णन, योगी बाबू और जिम सर्भ के भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाने की खबरें हैं।
फिल्म की कहानी और अन्य कलाकारों के किरदारों को लेकर निर्माताओं ने अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। राका के 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।















