गुवाहाटी, 31 अक्टूबर।
असम में कृषि विभाग ने पिछले 24 घंटे के दौरान नौ कृषि अधिकारियों को निलंबित किया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार, हैलाकांदी जिले में पहले पांच कृषि अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद जिले के जिला कृषि अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया। वहीं, बरपेटा जिले में तीन अन्य कृषि अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
इस तरह राज्य में एक दिन के भीतर कुल नौ अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। हालांकि, निलंबन के पीछे के कारणों और संबंधित विभागीय प्रक्रिया को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
















