Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बैंकिंग व वित्त
19 Feb, 2026

बैंक फ्रॉड मामले में ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए तलब किया

ईडी ने अनिल अंबानी को बैंक फ्रॉड मामले में 26 फरवरी को तलब किया। उनकी पत्नी टीना अंबानी को भी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के लिए बुलाया गया है। मामले में आरकॉम की न्यूयॉर्क संपत्ति से जुड़े लेन-देन की जांच की जा रही है।

नई दिल्ली, 19 फरवरी। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी को बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में नया समन जारी किया है और उन्हें 26 फरवरी को ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया है। इससे पहले वे बुधवार को निर्धारित तारीख पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी ने उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी को भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है, लेकिन उनके लिए नई तारीख अभी सामने नहीं आई है।

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत दोनों के अलग-अलग बयान दर्ज करने के लिए उन्हें बुलाया गया है। अनिल अंबानी अगस्त 2025 में एक बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं। टीना अंबानी को पहला समन 10 फरवरी को जारी किया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं, इसके बाद 17 फरवरी को फिर से तलब किया गया, मगर तब भी वह पेश नहीं हुईं। फिलहाल उनकी अगली तारीख स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के अनुसार, टीना अंबानी को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में खरीदी गई एक लग्जरी संपत्ति से जुड़े धन के लेन-देन पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने हाल ही में इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था। ईडी के बयान के अनुसार, आरकॉम की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के दौरान 2023 में न्यूयॉर्क की यह संपत्ति गर्ग ने कथित तौर पर ‘धोखाधड़ी’ से बेची थी और आरकॉम ने इसकी जानकारी 2025 में शेयर बाजार को दी थी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़