कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था
10 Apr, 2026

भारत की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक अनुमान, एडीबी ने विकास दर का पूर्वानुमान बढ़ाया

एडीबी की रिपोर्ट में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के मजबूत रहने का अनुमान जताया गया है। घरेलू मांग, सुधारों और निर्यात समर्थन से अर्थव्यवस्था में स्थिर और सकारात्मक रुझान दिख रहा है।

10 अप्रैल, नई दिल्ली

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 फीसदी रहने का अनुमान है। अगले वित्त वर्ष में यह बढ़कर 7.3 फीसदी तक पहुंच सकती है। इससे पहले एडीबी ने दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में 6.5 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया था, जिसे अब संशोधित किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मजबूत घरेलू मांग, आसान वित्तीय परिस्थितियां और भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के अपेक्षाकृत कम शुल्क भारत की आर्थिक वृद्धि को समर्थन दे रहे हैं।

हालांकि एडीबी ने यह भी चेताया है कि यदि पश्चिम एशिया में संघर्ष लंबे समय तक जारी रहता है, तो इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। इससे ऊर्जा कीमतों में वृद्धि, व्यापार बाधाएं और विदेशों से आने वाले धन प्रवाह में कमी जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव, वैश्विक तेल की बढ़ती कीमतें, मुद्रा में कमजोरी और कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 2026-27 में 4.5 फीसदी तक पहुंच सकती है। हालांकि अगले वित्त वर्ष 2027-28 में तेल कीमतों में नरमी के चलते यह घटकर करीब 4 फीसदी रहने का अनुमान है।

एडीबी ने यह भी कहा है कि 2027-28 में भारत की विकास दर 7.3 फीसदी तक पहुंच सकती है, जिसे घरेलू सुधारों, यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते और सरकारी वेतन वृद्धि का समर्थन मिलेगा। साथ ही निर्यात में सुधार और बाहरी मांग में मजबूती से भी अर्थव्यवस्था को लाभ मिलने की संभावना है।

इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने भी 2026-27 के लिए 6.9 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया था। वहीं विश्व बैंक ने हाल ही में अपने अनुमान को 6.3 फीसदी से बढ़ाकर 6.6 फीसदी किया था।

भारत की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2025-26 में 7.6 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की 7.1 फीसदी वृद्धि से अधिक है। इस वृद्धि का कारण मजबूत घरेलू खपत, टैक्स सुधार और स्थिर सार्वजनिक निवेश को माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़