Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ट्रैफिक व परिवहन
15 May, 2026

भोपाल समेत कई शहरों के यात्रियों के लिए राहत, पुणे-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू

भोपाल में पुणे और गोरखपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है जो दो माह तक प्रतिदिन चलेगी और भोपाल सहित कई स्टेशनों के यात्रियों को यात्रा में सुविधा प्रदान करेगी।

भोपाल, 15 मई।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे और गोरखपुर के बीच आज शुक्रवार से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन गर्मी के मौसम में दो माह तक प्रतिदिन चलाई जाएगी और पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, रानी कमलापति तथा बीना स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा, जिससे भोपाल, विदिशा, सीहोर, इटारसी सहित आसपास के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

भोपाल रेल मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ और नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए पुणे और गोरखपुर के बीच दैनिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल 15 मई से 15 जुलाई तक तथा गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल 16 मई से 16 जुलाई तक प्रतिदिन संचालित होगी।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल सुबह 6:50 बजे पुणे से रवाना होकर रात 9:10 बजे इटारसी, रात 11:15 बजे रानी कमलापति और अगले दिन रात 1:25 बजे बीना पहुंचेगी तथा अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-हड़पसर (पुणे) समर स्पेशल शाम 5:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे बीना, 10:30 बजे रानी कमलापति और दोपहर 12:10 बजे इटारसी पहुंचेगी तथा तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी।

रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दौंड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, एसी थर्ड, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

रेलवे ने कहा है कि इस व्यवस्था से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सुविधा होगी और गर्मी के दौरान यात्रा अधिक सुगम बनेगी। यात्रियों के लिए समय सारिणी और सीट उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक सेवाओं से प्राप्त की जा सकेगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़