महाराष्ट्र
01 Apr, 2026

बीएमसी का ‘वृक्ष संजीवनी’ अभियान शुरू, पेड़ों की सुरक्षा पर जोर

बीएमसी ने ‘वृक्ष संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ कर मुंबई में पेड़ों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू किए।

मुंबई, 01 अप्रैल।

बीएमसी ने बुधवार, 1 अप्रैल से ‘वृक्ष संजीवनी’ अभियान की शुरूआत कर दी है। यह मुहिम पूरे अप्रैल माह तक चलेगी और इसका उद्देश्य शहर में पेड़ों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मुंबई के उपमहापौर संजय घाड़ी ने दहिसर के अशोकवन में आयोजित समारोह में इस अभियान का उद्घाटन किया।

अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरंभ किया गया है और पूरे अप्रैल महीने में शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान पेड़ों की सुरक्षा के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के तहत पेड़ों के आसपास जमा सीमेंट और कंक्रीट को हटाकर उसकी जगह ढीली लाल मिट्टी डाली जाएगी।

साथ ही, पेड़ों के तनों पर लगी कीलें, विज्ञापन बोर्ड, रस्सी और केबल हटाने के उपाय किए जाएंगे। पैदल चलने वालों को रोकने वाली डालियों को काटने और पेड़ों के तनों पर गेरू-चूना लगाने का कार्य भी इस अभियान में शामिल है।

इस अवसर पर शिवसेना की उपनेता संजना घाड़ी, आर उत्तर विभाग के सहायक उद्यान अधीक्षक नीलेश धनावड़े, पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सुरेश नायक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अशोकवन के मुंबई पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पेड़ बचाने पर एक जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने अलग-अलग पोस्टरों के माध्यम से आम जनता से इस अभियान में भाग लेने की अपील की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़