शेयर बाज़ार
06 Apr, 2026

कैट ने व्यापार और एमएसएमई राहत के लिए सरकार से कदम उठाने की मांग की

कैट ने पश्चिम एशिया संकट के प्रभावों से छोटे व्यापारियों और एमएसएमई क्षेत्र को बचाने के लिए वित्त मंत्री से राहत उपायों की मांग की है, जिसमें ऋण राहत, ब्याज सब्सिडी और निर्यातकों के लिए सहायता शामिल है।

नई दिल्ली, 06 अप्रैल।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच कारोबारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से व्यापार और एमएसएमई क्षेत्र के लिए राहत उपायों की मांग की है।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि इस संकट से छोटे व्यापारी और एमएसएमई प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि ऋण, लॉजिस्टिक्स और कच्चे माल की आपूर्ति में बाधाओं को दूर करने के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स बनाया जाए और समय पर राहत उपाय सुनिश्चित किए जाएं। खंडेलवाल ने यह भी कहा कि स्रोतों का विविधीकरण, लॉजिस्टिक्स मजबूत करना और आवश्यक वस्तुओं की निगरानी व्यापार में विश्वास बनाए रखने में मदद करती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि निर्यातकों को फ्रेट और बीमा लागत में वृद्धि, शिपमेंट में देरी, रूट परिवर्तन और भुगतान अस्थिरता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ेगा। उन्होंने व्यापार और उद्योग जगत में बढ़ती लागत, कार्यशील पूंजी पर दबाव, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, मुनाफे में गिरावट और कर्ज के बोझ को लेकर चिंता जताई, खासकर एमएसएमई क्षेत्र में।

दोनों नेताओं ने सरकार से आग्रह किया कि एमएसएमई और छोटे व्यापारियों को ऋण चुकौती में राहत, प्रभावित उद्योगों के लिए ब्याज सब्सिडी, ईंधन और कच्चे माल की कीमतों की निगरानी और निर्यातकों के लिए फ्रेट, बीमा सहायता तथा शीघ्र रिफंड की सुविधा दी जाए, ताकि व्यापार प्रभावित न हो।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की चांद के साथ पहली नज़दीकी मुलाकात

नासा के आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल से चंद्रमा का अद्वितीय दृश्य देख रहे हैं और इसे समझने के लिए प्रशिक्षण सामग्री से तुलना कर अपना विश्लेषण कर रहे हैं।

इजरायल ने अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा, ईरान ने उठाए सवाल

इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पायलट को ईरान से बचाने वाले ऑपरेशन की सफलता पर ट्रंप को बधाई दी, जबकि ईरान ने इसके दावों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशभर में उत्सव और जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा ने प्रदेशभर में अपने स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना और 07 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएँ

07 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ की स्थापना हुई और इसे वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन कई ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण जन्म व निधन भी दर्ज हैं।

GeM में ग्लोबल टेंडर और बहु-मुद्रा बोली की सुविधा शुरू

GeM ने वैश्विक निविदा और बहु-मुद्रा बोली की सुविधा शुरू की है, साथ ही AI आधारित निगरानी से खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाई जा रही है।

जयंत चौधरी करेंगे एनसीवीईटी कार्यशाला का उद्घाटन

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की पुरस्कार संस्थाओं को नियामकीय समझ और कौशल विकास के लिए एनसीवीईटी कार्यशाला का उद्घाटन जयंत चौधरी करेंगे।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।