नैनीताल, 06 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल मंडल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को क्लब में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मंडल के साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई और अंत राष्ट्रगान के साथ हुआ, इसके बाद सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने वर्ष 2027 के चुनाव में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। दायित्वधारी शांति मेहरा ने अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने पार्टी के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को गर्व महसूस कराने की बात कही।
पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने निष्ठा और परिश्रम से कार्य करने का संदेश दिया। प्रो. ललित तिवारी ने इसे संगठन के प्रति समर्पण का विशेष अवसर बताया, वहीं महामंत्री हरीश राणा ने अनुशासन को सर्वोपरि बताया। समारोह का संचालन मोहित साह ने किया, जबकि संयोजन शैलेंद्र बर्गली और मीरा बिष्ट ने सुनिश्चित किया।
इस मौके पर डॉ. भुवन आर्य, भूपेंद्र बिष्ट, विकास जोशी, आशीष बजाज, मयंक पंत, भारत मेहरा, युवराज करायत, हेमंत वेदी, लाल सिंह बिष्ट, दया बिष्ट, कलावती असवाल, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, कविता गगोला, गौरव हार्पर, रितुल कुमार, कमल जोशी, प्रेम सागर, प्रदीप कुमार, संतोष साह, शैलेंद्र बिष्ट, बची चंद, ज्योति ढौंढियाल, अमिता साह और दीपिका बिनवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।





.jpg)
.jpg)
.jpg)



