उत्तर प्रदेश
14 Mar, 2026

अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का उत्सव

जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गणित के महत्व, दैनिक जीवन और वैज्ञानिक क्षेत्रों में उपयोग पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विचार साझा किए।

जौनपुर, 14 मार्च 2026।

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस (पाई डे) उत्साह और अकादमिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गणित के महत्व, उसके वैज्ञानिक और तकनीकी उपयोग तथा दैनिक जीवन में उसकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि गणित केवल संख्याओं और सूत्रों का विषय नहीं, बल्कि तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने बताया कि आज के आधुनिक युग में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र और डेटा विश्लेषण जैसे लगभग सभी क्षेत्रों की नींव गणित पर आधारित है।

प्रो. यादव ने π (पाई) को महत्वपूर्ण गणितीय स्थिरांक बताते हुए कहा कि इसका उपयोग वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल की गणना सहित अनेक वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग समस्याओं के समाधान में किया जाता है।

गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में गणित के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी बताया कि गणित केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समय की गणना, दूरी का आंकलन, वित्तीय लेन-देन और आधुनिक तकनीकी उपकरणों के संचालन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम के दौरान गणित विभाग के डॉ. दीपक कुमार मौर्य, डॉ. आशीष वर्मा और सौरभ सिंह ने गणित के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को गणितीय अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर संस्थान के प्रो. देवराज सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. आलोक वर्मा और डॉ. संदीप वर्मा सहित अनेक शिक्षकगण, शोधार्थी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।