भोपाल, 04 अप्रैल। ‘
स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत शनिवार को प्रदेशभर की शालाओं में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देने पर विशेष जोर रहा। इसी क्रम में राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने भोपाल स्थित पीएम श्री नवीन कन्या विद्यालय तुलसी नगर पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के माध्यम से शारीरिक विकास और कंप्यूटर व एआई जैसी आधुनिक तकनीकों का ज्ञान भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को संतुलित शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इसके तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्तियों को स्कूलों में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने प्रेरक के रूप में विद्यार्थियों से संवाद किया।
प्रदेश की कई शालाओं में खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया कर्मी, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तथा बच्चों को अपने अनुभव साझा कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कई स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं और आमंत्रित व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को उपयोगी सामग्री भी वितरित की।
वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न जिलों का दौरा कर न केवल विद्यार्थियों से संवाद किया, बल्कि सत्रारंभ के अवसर पर स्कूलों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। साथ ही अधिकारियों ने चयनित शालाओं में अध्यापन कार्य भी किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर नामांकन, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण और साइकिल वितरण जैसी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


