धर्म / अध्यात्म
07 Mar, 2026

19 मार्च से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे और घरों में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।

रांची, 07 मार्च।

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च को शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर 27 मार्च को नवमी के दिन समाप्त होगी। पुरोहित मनोज पांडेय ने शनिवार को बताया कि यह पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए नवरात्रि को नवसंवत्सर की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु घरों में अखंड ज्योति जलाकर देवी के अलग-अलग रूपों की आराधना करते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार नवरात्रि के दौरान कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में पूजा-अर्चना करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक शांति आती है।

पुरोहित ने बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन शुक्ल योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही कलात्मक योग, शुक्ल योग और छत्र योग में कलश स्थापना की जाएगी। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन शुभ योगों में पूजा करने से साधकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का नाश होता है।

नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना कर देवी को प्रसन्न करते हैं और सुख-सौभाग्य की कामना करते हैं। 26 मार्च को महाअष्टमी का व्रत रखा जाएगा, जबकि 27 मार्च को महानवमी के दिन दुर्गा पाठ, कन्या पूजन, हवन और आरती के साथ पूजा संपन्न होगी। इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी भी मनाई जाएगी।

इसके अलावा चैती छठ पूजा का पर्व 22 मार्च से 25 मार्च तक मनाया जाएगा।

  • नहाय-खाय (पहला दिन): 22 मार्च 2026, रविवार

  • खरना पूजा (दूसरा दिन): 23 मार्च 2026, सोमवार

  • संध्या अर्घ्य (तीसरा दिन): 24 मार्च 2026, मंगलवार (डूबते सूर्य को अर्घ्य)

  • उषा अर्घ्य (चौथा दिन): 25 मार्च 2026, बुधवार (उगते सूर्य को अर्घ्य)

उन्होंने बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष से सनातन नववर्ष यानी नवसंवत्सर और बसंत नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस अवसर पर भक्त नौ दिनों तक व्रत रखकर दुर्गा पाठ, जप और विधि-विधान से पूजा करते हैं। नवरात्रि के दौरान कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व भी पड़ते हैं। इस अवधि में भगवान सूर्य की आराधना, चैती छठ व्रत, भगवान विष्णु के मत्स्यावतार तथा भगवान श्रीराम के अवतार दिवस का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्ष में केवल चैत्र नवरात्रि ही ऐसा अवसर होता है, जब नवसंवत्सर, गौरी तृतीया व्रत और चैती छठ एक साथ मनाए जाते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।