जबलपुर, 06 अप्रैल 2026।
जबलपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को नया आदेश जारी किया। इसके तहत जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार, निलंबित सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा के स्थान पर डॉ. कोठारी को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सीएमएचओ पद से जुड़े सभी दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था राज्य शासन द्वारा नियमित पदस्थापना या अगले आदेश तक लागू रहेगी, वहीं डॉ. संजय मिश्रा को वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।
नवदायित्व ग्रहण करने के बाद डॉ. कोठारी ने बताया कि उनका प्रमुख उद्देश्य शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों को समय पर इलाज सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


