अपराध
16 Mar, 2026

शिमला के सुन्नी में बिजली ट्रांसफार्मर से कॉपर कोर चोरी

शिमला के सुन्नी क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर से अज्ञात लोगों द्वारा कॉपर कोर चोरी करने की घटना सामने आई है।

शिमला, 16 मार्च।

राजधानी शिमला से सटे ग्रामीण क्षेत्र सुन्नी में बिजली ट्रांसफार्मर से कॉपर कोर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला पुलिस थाना सुन्नी में विद्युत मंडल क्यारली के अंतर्गत विद्युत उपमंडल जलोग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया गया कि एलआईएस स्टेज जैशी में स्थापित 100 केवीए क्षमता के 22/0.440 केवी डीटीआर ट्रांसफार्मर से किसी अज्ञात व्यक्ति या तत्व ने कॉपर कोर चोरी कर लिया। यह ट्रांसफार्मर इलाके की बिजली व्यवस्था के लिए लगाया गया था, लेकिन कोर गायब पाए जाने के बाद विभाग ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की जानकारी मिलने पर पोस्ट जलोग के अन्वेषण अधिकारी हेड कांस्टेबल तिलक राज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच और शिकायत में बताए गए तथ्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने इसे संज्ञेय अपराध मानते हुए मामला दर्ज किया।

पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 305(ई) तथा पीडीपी एक्ट 1984 की धारा 3(2)(ए) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी को अंजाम देने वाले लोग कौन थे और वे कॉपर को कहां ले गए।

पुलिस ने कहा कि इलाके में इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों का पता लगाने के लिए पूरी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि शिमला जिले के ऊपरी और ग्रामीण इलाकों में इससे पहले भी ट्रांसफार्मरों से कॉपर चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने कुछ मामलों को सुलझाते हुए चोरों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन इसके बावजूद समय-समय पर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।