अन्य राज्य
11 Feb, 2026

दाे संस्थानाें की सार्थक पहल से दस महीने बाद मां-बेटे का हुआ मिलन

मधेपुरा में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज और श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के प्रयास से दस महीने से बिछड़ी बुजुर्ग महिला को उनके बेटे से मिलाया गया। मां-बेटे का भावुक मिलन देख हर आंख नम हो गई।

मधेपुरा, 11 फरवरी।

मानवता और संवेदनशीलता की भावुक मिसाल मधेपुरा में सामने आई, जहां जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज और श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से करीब दस महीने से परिवार से बिछड़ी एक बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों से मिला दिया गया।

मंगलवार देर रात मां-बेटे का मिलन होते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल भावुक हो उठा।

करीब दस महीने पहले यह बुजुर्ग महिला सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिली थीं। एक एंबुलेंस चालक ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उस समय उनकी हालत गंभीर थी और वह न तो बोल पा रही थीं और न ही किसी को पहचान पा रही थीं।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने निरंतर देखभाल और उपचार किया, जिससे धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हुआ। कुछ दिन पहले होश में आने के बाद महिला ने अपने घर की जानकारी दी और बताया कि वह समस्तीपुर जिले के काबलीराम क्षेत्र की निवासी हैं।

मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ. प्रियरंजन भास्कर ने यह जानकारी श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के समूह में साझा की। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने परिजनों की तलाश शुरू की और लगातार प्रयासों के बाद महिला के पुत्र सतीश सिंह से संपर्क स्थापित किया। सूचना मिलने पर मंगलवार देर रात सतीश सिंह अस्पताल पहुंचे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया।

करीब दस महीने बाद मां और बेटे के इस भावुक मिलन ने सेवा और संवेदना की मिसाल पेश की। यह घटना जहां श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है, वहीं जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और कर्मियों की मानवीय सोच की भी सराहना करती है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।