मध्य प्रदेश
01 Apr, 2026

मंडला में राज्यपाल ने बैगा हितग्राहियों को दुधारू पशु और सुविधाएँ प्रदान की

ज्यपाल मंगुभाई पटेल मंडला में बैगा हितग्राहियों को दुधारू पशु प्रदान किए, स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और स्कूल प्रवेशोत्सव में शामिल हुए।

मंडला, 01 अप्रैल।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल बुधवार को मंडला जिले के बिछिया विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए। वे बैगा जनजाति हितग्राहियों को दुधारू पशु वितरित करने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए और साथ ही सिकलसेल स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिले के चयनित पशुपालकों को एक-एक दुधारू पशु प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्कूलों में आयोजित प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया और नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र कन्हारीकला का निरीक्षण किया और बच्चों की देखभाल एवं पोषण योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का भी दौरा किया और उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने वन विभाग और आयुष विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बैगा हितग्राहियों को वन काष्ठ लाभांश और वनाधिकार पट्टा वितरित किया। सिकल कार्ड, आयुष्मान कार्ड और फूड बास्केट भी लाभार्थियों को प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन राज्यपाल द्वारा स्कूल प्रवेशोत्सव के बेल सेरेमनी के साथ किया गया। इसके बाद मंगुभाई पटेल दोपहर 2 बजे बिछिया से जबलपुर के लिए प्रस्थान किए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़