भोपाल, 04 अप्रैल 2026।
मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज शनिवार को नरसिंहपुर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे संकल्प से समाधान शिविर समेत अन्य कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मंत्री राजपूत भोपाल से प्रस्थान कर प्रात: 11.30 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12.20 बजे मंत्री राजपूत शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर में हिस्सा लेंगे। यहाँ वे उपस्थित लोगों से संवाद करेंगे और विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।
संध्या 5 बजे मंत्री राजपूत नरसिंहपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन ने इस दौरे को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं।












