डेहरी आन सोन, 25 मार्च।
बिहार के रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के डेहरी-बिक्रमगंज मार्ग पर भरकुडिया गांव के पास बुधवार को अनियंत्रित थार वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।
घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी लाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थार वाहन और बाइक को जब्त कर लिया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-15 मार्ग पर बुधवार सुबह यह घटना उस समय घटी जब तीनों युवक अपनी बाइक बी आर 24 ए एम 9628 पर सवार होकर दरिहट से अपने गांव भरकुडिया लौट रहे थे। तभी डेहरी की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे थार वाहन बी आर 24 ए एल 8956 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और विकास फस गए और थार वाहन उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गया।
घटना में 30 वर्षीय विकास कुमार, पिता स्वर्गीय सत्यनारायण महतो, घटनास्थल पर ही घायल हो गए। वहीं, रुस्तम अंसारी, पिता मेराज अंसारी, का इलाज के दौरान सासाराम सदर अस्पताल में निधन हो गया। गंभीर रूप से घायल नागेश्वर पासवान उर्फ नागा, पिता अवधेश पासवान का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शव, थार वाहन और बाइक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष रविरंजन प्रियदर्शी ने बताया कि इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। प्रशासन ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी है।






.jpg)
.jpg)





