कीव, 15 मई।
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए, जिनमें तीन बच्चों सहित 24 लोगों की मौत हो गई तथा 45 लोग घायल हो गए। इन हमलों से शहर में भारी तबाही का माहौल बन गया है।
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार हमलों में आवासीय भवनों के साथ-साथ एक स्कूल और अन्य नागरिक ढांचों को भी गंभीर क्षति पहुंची है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
यूक्रेन की वायु सेना ने जानकारी दी कि रूस की ओर से कुल 675 ड्रोन और 56 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें मुख्य रूप से कीव को निशाना बनाया गया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि रूस युद्ध समाप्त करने को लेकर गंभीर नहीं है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सख्त प्रतिक्रिया की मांग की है।
वहीं रूस की ओर से दावा किया गया है कि इन हमलों में यूक्रेन की सेना से जुड़े सैन्य ठिकानों और ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया गया था।










.jpg)
.jpg)



