शेयर बाज़ार
18 Mar, 2026

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली में घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रुख बना रहा।

नई दिल्ली, 18 मार्च।

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख बना हुआ है। बाजार खुलने के साथ ही लिवालों और बिकवालों के बीच मुकाबला शुरू हो गया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी की चाल ऊपर-नीचे होती रही। इसके बावजूद बाजार लगातार मजबूती के साथ कारोबार करता रहा। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज सुबह 10 बजे तक स्टॉक मार्केट के प्रमुख शेयरों में टीसीएस, जियो फाइनेंशियल, टेक महिंद्रा, विप्रो और इन्फोसिस 2.95 प्रतिशत से 2.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील 1.17 प्रतिशत से 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में 2,708 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,331 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में थे, जबकि 377 शेयर नुकसान में लाल निशान में बने हुए थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 हरे निशान में और 5 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 हरे और 9 लाल निशान में थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 296.71 अंक की मजबूती के साथ 76,367.55 अंक पर खुला। कारोबार की शुरुआत में खरीदारी के दबाव से यह 76,609.46 अंक तक पहुंचा। बिकवाली के दबाव में बढ़त घटकर 76,187.92 अंक हो गई। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 355.59 अंक की तेजी के साथ 76,426.43 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई के निफ्टी ने भी 51.75 अंक की छलांग के साथ 23,632.90 अंक से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों की खींचतान शुरू हो गई, जिससे निफ्टी 23,754.65 अंक तक उछला और फिर बिकवाली दबाव में 23,618.45 अंक तक गिरा। सुबह 10 बजे तक निफ्टी 108.40 अंक की मजबूती के साथ 23,689.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 567.99 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,070.84 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 172.35 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,581.15 अंक पर मंगलवार का कारोबार समाप्त किया था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।